श्री रामलला मंदिर अयोध्या की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में कंबल वितरण कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का किया गया आयोजन
समय व्यूज गौरव प्रजापति
कानपुर,श्री रामलला मंदिर अयोध्या की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में कंबल वितरण कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का किया गया आयोजन आपको बताते चलें 22,1,2025 दिन बुधवार को हनुमंत विहार थाना क्षेत्र धोबिन पुलिया स्थित सस्ता किराया भंडार में 22 जनवरी 2025 को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कंबल वितरण का कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वहीं कार्यक्रम आयोजन करता रहे अमित शुक्ला मंडल महामंत्री, रंजीत यादव मंडल मंत्री, ज्ञानू मिश्रा ,विकास चौहान,पम्मी शुक्ला, सुनील गौतम आदि मुख्य रहे वहीं कार्यक्रम में गरीब असहाय लोगों को 500 कंबल वितरण किये गए वहीं विशाल
भंडारे में करीब हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया वही अमित शुक्ला जी किदवई नगर मंडल महामंत्री से बात करने पर बताया कि 500 वर्षों के बाद आज से 1 वर्ष पूर्व अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी जिसके आज 1 वर्ष पूर्ण होने पर कंबल वितरण का कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन
किया गया है वही सस्ता किराया भंडार रंजीत यादव ने बताया कि आज भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज कंबल वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है ऐसे ही कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे