Tuesday, September 26, 2023
Google search engine
Homeअपना शहरकेंद्रीय विद्यालय में वाग्मिता (एलोक्युशन) प्रतियोगिता का आयोजन। सुहैल...

केंद्रीय विद्यालय में वाग्मिता (एलोक्युशन) प्रतियोगिता का आयोजन। सुहैल आफताब,समय व्यूज

केंद्रीय विद्यालय में वाग्मिता (एलोक्युशन) प्रतियोगिता का आयोजन।

सुहैल आफताब,समय व्यूज

कानपुर। दिनांक 16/06/2023 (शुक्रवार) को केंद्रीय विद्यालय, कानपुर कैंट में ‘9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में ‘योग एवं पौष्टिक आहार के लाभ’ विषय पर आधारित अंग्रेजी वाग्मिता (एलोक्युशन) प्रतियोगिता का आभासी माध्यम से आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ. राम किशोर, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, योग विभाग, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय, कानपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। सर्वप्रथम स्थल प्राचार्य श्री सोमपाल ने मुख्य अतिथि व समस्त प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से मानव जीवन में योग एवं पौष्टिक आहार के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता व सार्थकता पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात गुन्शिखा, कीर्ति ओमर, गीतांजलि अवस्थी, हार्दिक गुप्ता, अनुष्का पाण्डेय, दिव्यांशी सिंह आदि छात्र/छात्राओं ने उक्त विषय पर अपने मौलिक विचार अत्यंत तार्किक ढंग से प्रस्तुत किये तथा मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल ने उनके प्रस्तुतीकरण का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। उप प्राचार्यद्वय श्री अंचल सक्सेना (द्वितीय पाली) एवं श्री आमोद कुमार (प्रथम पाली) के मार्गदर्शन में श्री प्रदीप कुमार मिश्रा (स्नातकोत्तर शिक्षक, अंग्रेज़ी) ने कार्यक्रम का संचालन किया| श्रीमती नफीस फातमा, (स्नातकोत्तर शिक्षिका, अंग्रेज़ी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई| इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण आभासी माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments