Monday, May 29, 2023
Google search engine
Homeअपना शहरपीड़ित महिला की मदद करेगा जिला पत्रकार संघ

पीड़ित महिला की मदद करेगा जिला पत्रकार संघ

(जितेन्द्र विश्वकर्मा)

फतेहपुर। अन्याय की शिकार हुई पीड़ित महिला की मदद के लिए जिला पत्रकार संघ ने कदम बढ़ाने का फैसला लिया है। संघ के अध्यक्ष अजय भदौरिया के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने पीड़ित परिवार की मदद के साथ उसे न्याय भी दिलाने की चर्चा की। फर्जी मुकदमे में फंसाने वाले गैंग के मास्टर माइंड पिता पुत्र के कृत्य का शिकार निर्दोष युवक बीते चार सालों से जेल की सलाखों के पीछे है। जिसके चलते उसकी बूढ़ी मां और पत्नी के साथ मासूम बच्चे गांव छोड़कर दर-दर भूंखे प्यासे भटक रहे हैं।

2014 में थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव का रामचंद्र नामक एक अधेड़ ने रेप किया था। जिसकी तहरीर के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा लिखा था। तभी आरोपी रामचंद्र पुलिस से सांठगांठ कर एक महिला के साथ उसके पति द्वारा दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद से महिला का निर्दोष पति जेल चला गया। आरोपी अपने मुकदमे में सुलह का झांसा देकर पीड़ित महिला से कोर्ट में बयान दिलाकर खुद तो बरी हो गया। लेकिन निर्दोष युवक बीते चार सालों से जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद से उसकी पीड़ित पत्नी, बूढ़ी मां और मासूम बच्चे भूंखे प्यासे भटक रहे है। मानवता की मिशाल पेश करते हुए जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय भदौरिया के नेतृत्व में संघ पदाधिकारी और सदस्यों ने निर्दोष युवक के पीड़ित परिवार की हर यथा सम्भव मदद के लिए आगे आने की चर्चा कर रणनीति बनाते हुए न्याय भी दिलाने का बीड़ा उठाये जाने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments