Monday, May 29, 2023
Google search engine
Homeअपना शहरगांधी प्रतिमा पर संकल्प सत्याग्रह।

गांधी प्रतिमा पर संकल्प सत्याग्रह।

राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेसियों में रोष

(जितेंद्र विश्वकर्मा)
फतेहपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किए जाने जैसी तुगलकी कार्यवाही के विरुद्ध जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह किया गया।
उपस्थित कांग्रेसियों ने गांधी जी के भजनों और केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सुबह 10 बजे से 5 बजे तक गांधी प्रतिमा के सामने यह धरना दिया। उन्होंने राहुल गांधी के लोकतंत्र के लिए लड़ाई में किसी भी उत्पीड़न के आगे ने डरने का संकल्प दोहराया। आज के संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान के अतिरिक्त संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, पंकज सिंह गौतम, हेमलता पटेल, मिस्बाउल हक़, सलीम खान, इशरत खान, विवेक मिश्र, चंद्र प्रकाश लोधी, वीरेन्द्र गुप्ता आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments